June 25, 2026

प्रदेश में आज एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.