June 24, 2026

देहरादून में ‘विक्रम’ के रूट पर होंगे बड़े बदलाव

 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। देहरादून में ‘विक्रम’ के रूट पर बदलाव होने वाला है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने मुख्य शहर यानी घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम-टेंपो वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है।संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने इसके लिए एसएसपी को पत्र को लिखा है। घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए विक्रम का अनियमित और अनियंत्रित संचालन को वजह माना जा रहा है।

 

आरटीए सचिव सुनील शर्मा ने एसएसपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विक्रम का परमिट शहर के केंद्र से 25 किमी परिधि के लिए होता है, लेकिन ये वाहन चुनिंदा रूटों पर चल रहे हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।

 

पत्र में कहा गया है कि शहर में किसी मार्ग विशेष पर वाहनों को नियंत्रित करने का अधिकार पुलिस को है। पूर्व में पुलिस शहर में ई-रिक्शा के लिए शहर के मुख्य रूटों को प्रतिबंधित कर चुकी है। घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम का संचालन बंद करने की जरूरत है।

 

 

विक्रम को शहर के 25 किमी परिधि क्षेत्र में चलना चाहिए, लेकिन वाहन सिर्फ सात रूट पर चल रहे हैं। इसमें प्रेनगर-कनाट प्लेस रूट पर 59, बल्लीवाला-सहारनपुर-घंटाघर रूट पर 41, परेड ग्राउंड-रिस्पना 86, आईएसबीटी-घंटाघर रूट पर 203, रायपुर-परेड ग्राउंड रूट पर 41, राजपुर-एस्लेहॉल पर 54 और बाकी क्षेत्रों में 39 विक्रम चल रहे हैं।

 

इन स्थानों से आगे ना बढ़े विक्रम वाहन

 

पत्र में आईएसबीटी-घंटाघर और बल्लीवाला-सहारनपुर चौक रूट के विक्रम वाहनों का संचालन रेलवे स्टेशन, रिस्पना पुल-परेड ग्राउंड रूट के विक्रम का संचालन आराघर या बुद्धाचौक, सहस्त्रत्त्धारा-परेडग्राउंड और रायपुर-परेड ग्राउंड रूट के विक्रम का संचालन सर्वे चौक और राजपुर-घंटाघर के रूट के विक्रमों का संचालन पर एस्लेहॉल तक करवाने का सुझाव दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.