June 24, 2026

धराली आपदा के बाद से मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक लापता, रिश्तेदार तलाश में जुटे

गंगोत्री घूमने आए मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक धराली हादसे के बाद से लापता हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इलाके में भारी भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। परिवार का पिछले 40 घंटों से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

लापता बुजुर्गों में मुंबई के रहने वाली सुशीला (60), काशीनाथ (65) और चंद्रभागा सनाप (55) के नाम शामिल हैं। ये तीनों पांच अगस्त को गंगोत्री दर्शन के बाद हर्षिल होते हुए उत्तरकाशी लौटने वाले थे। उनके रिश्तेदार सतीश उगले ने बताया कि पांच अगस्त के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा है।

 

जिस समय धराली में आपदा आई उस समय उनकी मां और मौसी वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल उनकी तलाश में जुट गए हैं लेकिन भूस्खलन से बाधित रास्तों के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.