June 24, 2026

सेलाकुई में विध्वंसक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला

15.06.25 को रात्रि में कंट्रोल रूम से सेलाकुई थाना पुलिस को वाहन दुर्घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर मौके पर पुलिस टीम द्वारा जाकर देखा कि लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई है। घटना करीब 23:10 बजे की है। सड़क दुर्घटना के समय स्कूटी को सूरज चला रहा था तथा सूरज के पीछे अनिल एवं मुकेश बैठे हुए थे। स्कूटी संख्या UK 07BH 8142 पर सवार स्कूटी चला रहे लड़के सूरज की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मुकेश और अनिल की दौराने उपचार CHC प्रेमनगर में मृत्यु हो गई है ।

 

 

थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि जानकारी करने पर मालूम हुआ कि तीनों लड़के सेलाकुई स्थित ग्लोबल कंपनी में काम करते थे। जमनपुर में सुरजीत सिंह निवासी पोखरी जिला चमोली के किराए के कमरे पर अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी से दोबारा शराब लेने शराब के ठेके पर जा रहे थे। तथा लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन के साथ टक्कर होने से आयी गम्भीर चोटों के फलस्वरूप स्कूटी चालक सूरज की मौके पर एवं पीछे बैठे मुकेश और अनिल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.