June 24, 2026

नीती घाटी में जेलम के पास दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो लोगों की मौत

नीती घाटी मे जेलम के पास एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झेलम और भापकुंड के बीच एक कार गहरी खाई में गिरकर नदी किनारे जा पहुंची है।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अंकुश चौहान उर्फ सागर चौहान (32), पुत्र कुशल सिंह चौहान, ग्राम डूगरा, पो.सल्लूड निवासी थे और वर्तमान में टिम्मरसैंण में जेई सिविल के पद पर कार्यरत थे। वे मंदिर निर्माण कार्य के सिलसिले में अपने साथी प्रदीप नेगी (33 ), पुत्र बच्चन सिंह, निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के साथ साइट पर गए थे।

दोनों कार से लौट रहे थे, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब खोजबीन की तो झेलम और भापकुंड के बीच उनकी कार गहरी खाई में गिरी मिली और दोनों के शव भी घटनास्थल पर ही पाए गए। हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.