June 23, 2026

ऊधम सिंह नगर में 10 निरीक्षकों के तबादले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात 10 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, राजेश पाण्डे को एंटी ट्रैफिक से हटाकर कोतवाली जसपुर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर से डीसीआरबी भेजा गया है।
वहीं भूपेन्द्र बुजवाल को गदरपुर, संजय पाठक को नानकमत्ता और धीरेन्द्र कुमार को कुंडा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विक्रम सिंह राठौर को आईटीआई,
रवि सैनी को किच्छा, प्रकाश दानू को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
मनोज रतूड़ी को एंटी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंजू पाण्डे को एएचटीयू में तैनाती मिली है।
जिले में यह तबादले कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.