Recent Posts

September 21, 2026

अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: नेताओं ने अपनाने को कहा बाबा साहेब के आदर्श

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जीवनभर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए संविधान को एक सशक्त माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता और समावेशी भारत की नींव रखने वाला महान व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.