June 23, 2026

Tributes were paid to Himalaya’s son Late Hemwati Nandan Bahuguna ji on his 105th birth anniversary.

Exif_JPEG_420

देहरादून , हिमालय पुत्र स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा जी को उनकी 105वीं जयंती पर याद किए गया। आज देहरादून के एमडीडीए स्थित प्रतिमा पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, के अलावा विवेकानंद खंडूड़ी अध्यक्ष हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति, रविन्द्र जुगरान , सुमेरचंद रवि पूर्व सदस्य उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, संजय शर्मा पूर्व सदस्य उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, अशोक वर्मा, मंयक खंडूड़ी, ब्रह्मदत्त शर्मा पत्रकार, धर्मपाल सिंह रावत पत्रकार एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रख्यात स्वाधीनता संग्राम सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अविभाजित उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा का व्यक्तित्वअसाधारण था। उन्हें देश व विदेश में कुशल प्रशासक के रूप में जाना। वे जमीन से जुडे नेता थे और किसानों व गरीबों के हितैषी थे, राजनैतिक संकीर्णता से परे थे। स्व० बहुगुणा के जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव आए, पर उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया। उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी और वह सबको साथ लेकर चलते थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे जेल में बंद रहे। ब्रिटिश शासनकाल में पांच हजार का ईनाम भी रखा था। उनको राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता था।

स्व. बहुगुणा जी का पहाड़ो के विकास के लिये एक सपना था, एक चिन्तन था। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पर्वतीय विकास परिषद के लिए अलग बजट की व्यवस्था कराकर पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण की दिशा में मजबूत नींव डाली थी।

 

Tributes were paid to Himalaya’s son Late Hemwati Nandan Bahuguna ji on his 105th birth anniversary.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.