June 23, 2026

गजक के डिब्बे में रखे ढाई लाख रुपये, कर्मचारी की भूल से ग्राहक को थमा दिए; जानें आगे क्या हुआ

हल्द्वानी में गजक के डिब्बे में रखे ढाई लाख रुपये गायब होने से कारोबारी के होश उड़ गए। त्योहार पर मोटी रकम का नुकसान होने से परेशान कारोबारी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। इस पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बाद में पुलिस ने गजक विक्रेता की रकम वापस दिला उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

नवाबी रोड जगदंबानगर में खीम चंद्र जोशी की जोशी गजक भंडार के नाम से दुकान है। कारोबारी ने काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में 2.50 लाख रुपये संभालकर रखे थे। शुक्रवार दोपहर वह खाने के लिए घर चले गए। इसी बीच एक महिला गजक का आर्डर देने के लिए दुकान पर आई थी। कर्मचारी ने गलती से गजक के आर्डर में ही रुपये से भरा डिब्बा महिला को दे दिया।

 

खीम चंद्र जब घर से लौटे तो देखा कि रुपयों से भरा डिब्बा गायब है। उन्होंने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी में महिला की गाड़ी के बारे में जानकारी ली और पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। इस पर पुलिस ने गाड़ी की खोजबीन की और कुसुमखेड़ा निवासी इस महिला से संपर्क साध लिया। पुलिस ने एएसपी प्रकश चंद्र की मौजूदगी में कारोबारी को यह धनराशि सौंपी। इस पर खीम ने पुलिस टीम का आभार जताया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.