August 27, 2026

चौबट्टाखाल में यूकेडी सदस्यता अभियान को मिला भारी जनसमर्थन

पौड़ी जनपद के सतपुली, चौबट्टाखाल में आयोजित उत्तराखंड क्रान्ति दल (यूकेडी) के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मंडल प्रभारी दिगमोहन नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति और युवाओं ने उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और क्षेत्रीय हितों की रक्षा के संकल्प के साथ उत्तराखंड क्रान्ति दल की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब अपने हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए क्षेत्रीय दलों की ओर मजबूती से बढ़ रही है। सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़ को उत्तराखंड क्रान्ति दल के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है।

सुरेन्द्र कुकरेती केंद्रीय अध्यक्ष UKD

 

दिगमोहन नेगी

 

शांति भट्ट नेता ukd

 मुकेश बिष्ट ukd नेता

महिला नेता ukd

 

अर्जुन नेगी जिलाध्यक्ष पौड़ी ukd

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.