June 23, 2026

साइबर अपराधों से बचने का उत्तराखंड पुलिस का अनोखा तरीका

 

साइबर अपराधों से बचने के कई तरीके आपने देखे होंगे लेकिन अब उत्तराखंड पुलिस ने एक नया तरीका इजात किया है। जो साइबर से बचने के लिए आपको जागरूक तो करेगा ही साथ ही ये रोमांच भरा भी होगा। आपको बता दे कि उत्तराखंड पुलिस ने साइबर फ्राड को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखंड साइबर कॉमिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू किया है।

 

आइये इस ख़बर के साथ आपको समझाते हैं कि आखिर क्या है कॉमिक्स-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ? दरअसल, आपको बता दे कि इस कॉमिक्स में एक काल्पनिक चरित्र है।सुपर कॉप चक्रेश।

वही हर सोमवार को यह कॉमिक्स प्रकाशित होगी। जहा आपके सामने होगी साइबर फ्रॉड से जुड़ी हुई एक कहानी। आपको बता दे कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही आपको बताते चले कि वीडियो इस तरह का बनाया गया है कि इसे हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है। और वीडियो का ड्यूरेशन भी 30 सेकंड से लेकर 50 सेकंड तक रखने का पुलिस ने प्लान बनाया है। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी प्रचारित किया जाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.