June 24, 2026

बिल न जमा करने वालों पर UPCL की कार्रवाई, अस्पताल का बिजली कनेक्शन कटा

UPCL यूपीसीएल ने बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का बिजली कनेक्शन काट दिया है जिससे अस्पताल में कई सेवाएं ठप हो गई हैं। अब यूपीसीएल सबसे बड़े बकायेदार नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा जिसके तहत स्ट्रीट लाइट सहित कई संपत्तियों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नगर निगम पर 3.29 करोड़ रुपये बकाया है।

की, चिकित्सालय में बिजली न होने से कई सेवाएं ठप
अब नगर निगम की स्ट्रीट लाइट व अन्य संपत्तियों के कनेक्शन काटने की तैयारी
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। UPCL: उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लि. (यूपीसीएल) ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का बिजली कनेक्शन काट दिया है, जिसके बाद से अस्पताल में कई सेवाएं ठप पड़ गई हैं।
सबसे बड़े बकायदार की बारी
वहीं, अब यूपीसीएल ने सबसे बड़े बकायेदार नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जिसके तहत स्ट्रीट लाइट सहित कई संपत्तियों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। दरअसल, वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना मार्च शुरू हो गया है, जिसके कारण यूपीसीएल ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है, जिसमें पहला स्थान नगर निगम का है।

नगर निगम पर बिजली बिल के 3.29 करोड़ रुपये बकाये हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभाग भी बकायेदार हैं। अब यूपीसीएल ने बकाये बिल की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें बकायेदारों की संपत्ति के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

 

सदानंद मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बिजली कनेक्शन काटने के बाद विद्युत गुल है और आवश्यक उपकरणों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

शनिवार को बिना बिजली के चिकित्सालय को खोला गया, इस दौरान कई रोगी भी पहुंचे और चिकित्सक ने समस्याओं का सामना करते हुए रोगियों का उपचार एवं परामर्श दिया। अब अगले दिनों में नगर निगम की स्ट्रीट लाइट सहित कई संपत्तियों के कनेक्शन काटने की तैयारी है, जिसके बाद कई वार्डों में देर शाम से अंधेरा पसरने की आशंका है।
नगर निगम व यूपीसीएल में हुआ था टकराव
दरअसल, पिछले वर्ष भी बिजली के बकाये बिल को लेकर नगर निगम व यूपीसीएल के बीच टकराव देखने को मिला था। निगम की ओर से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर यूपीसीएल ने एक दर्जन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए थे।
यही नहीं, इसके बाद आइएसबीटी परिसर स्थित नलकूप का कनेक्शन काटा गया, जिससे आइएसबीटी स्थित शौचालय में जलापूर्ति ठप हो गई थी। इससे शौचालयों में ताला लगाने की नौबत आ गई थी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.