May 4, 2026

फर्जी पत्र पर घमासान, भाजपा विधायक ने दी सफाई

Politics

देहरादून में भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से वायरल एक पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। पत्र में लगाए गए आरोपों के बाद विपक्ष ने भाजपा को घेरा, लेकिन अब खुद विधायक ने सामने आकर इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अरविंद पांडे ने कहा कि यह पत्र झूठा है और विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है और उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत प्रधानमंत्री से नहीं की है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि पहले जो बातें सामने आईं, अब उनमें बदलाव क्यों दिख रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पत्र की सच्चाई और उसमें लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

गणेश गोदियाल,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड

भाजपा विधायक अरविंद पांडे 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.