July 22, 2026

स्वतंत्रता सेनानी पर टिप्पणी से बवाल, यूकेडी ने बीजेपी से मांगा स्पष्टीकरण

Politics

लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को लेकर दिए गए बयान पर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया है और भाजपा से इस पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनके योगदान पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस तरह के बयान देने से पहले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के संघर्ष और इतिहास का अध्ययन करना चाहिए।

सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि भाजपा को विधायक के बयान से स्वयं को अलग करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पार्टी इस तरह के बयानों पर कोई कार्रवाई नहीं करती, तो यह राज्य और समाज दोनों के लिए चिंताजनक संदेश होगा।

यूकेडी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान राजनीति से ऊपर होना चाहिए और उनके योगदान पर किसी भी प्रकार की विवादित टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। पार्टी ने भाजपा से इस पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सुरेन्द्र कुकरेती, केंद्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी)

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.