June 23, 2026

Uttarakhand Board Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट

बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुईं, जिनमें हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 है।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित होगा। इसी महीने 20 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के मुताबिक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए हैं। जिसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र हैं।

विभाग की ओर से हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुईं, जिनमें हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.