Recent Posts

August 16, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया कप्तान — गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष!

उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे इंतज़ार के बाद नया संगठनात्मक चेहरा सामने आ गया है। पार्टी हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गोदियाल, जो प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेता माने जाते हैं, संगठन को नई ऊर्जा देने का वादा कर चुके हैं।

उनकी नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत रणनीति बना सकती है। गणेश गोदियाल ने पद संभालते ही कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को फिर से जन-जन की आवाज़ बनाएंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.