June 23, 2026

उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार मैदान में; 27,221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव में अब 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि 27,221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं

जिलावार देखें तो अल्मोड़ा में 49 पदों के लिए 98 उम्मीदवार, ऊधमसिंह नगर में 109 पदों के लिए 226, चंपावत में एक पद के लिए दो, पिथौरागढ़ में पांच पदों के लिए 10, नैनीताल में 40 पदों के लिए 79, बागेश्वर में 1611 पदों के लिए 1555, उत्तरकाशी में 8 पदों के लिए 16, चमोली में 19 पदों के लिए 41, टिहरी में 17 पदों के लिए 34, पौड़ी में 60 पदों के लिए 123, रुद्रप्रयाग में 13 पदों के सापेक्ष 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

.20 नवम्बर को 235 मतदान स्थलों पर चुनाव
13 व 14 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। रविवार को नाम वापसी का मौका दिया गया था और शाम को आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन कर दिया। अब 20 नवंबर को 235 मतदान स्थलों पर मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.