June 23, 2026

जनकवि डा. अतुल शर्मा को “उत्तराखंड गौरव सम्मान” मिला।

देहरादून , जनकवि डा. अतुल शर्मा को “उत्तराखंड गौरव सम्मान” प्रदान किया गया है। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच द्वारा पहली जनवरी को डा. अतुल शर्मा को उत्तराखंड राज्य आन्दोलन मे जन गीत लिखने और आन्दोलन मे शामिल करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

सम्मान कार्यक्रम डा. अतुल शर्मा के वृंदा एंक्लेव बंजारा वाला देहरादून में आयोजित हुआ। राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने शाल भेंट किया । विधायक विनोद चमोली ने स्मृति चिन्ह् प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर जनकवि डा अतुल शर्मा ने लोगों की फरमाइश पर ‘लड़के लेगे उत्तराखंड’ , व ‘जिन्दा लोगों मे ज़रा अपने को भी जोड़ दे” , ‘दुनिया की हर चुप्पी को तू आवाज़ों से तोड़ दे’ जैसे जन गीत प्रस्तुत किये।

राज्य आन्दोलन कारी प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूरी, मोहन खत्री राना ने इन जनगीतों को ऐतिहासिक धरोहर बताया। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि डा अतुल शर्मा के जन गीत उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान प्रभात फेरी मशाल जुलूसों मे निरंतर गाये गये। आन्दोलन कारियों ने जेलों मे भी इनके जन गीत गाये। इन जनगीतों ने आन्दोलन को बहुत गति दी है और आन्दोलन कारियों में जोश और उत्साह पैदा किया।

इस अवसर एक कवि गोष्ठी भी आयोजित हुई, इसमे रंजना शर्मा ने अपना गीत सुनाया “रोज़ की जिन्दगी से थका न करें और पतंगे सृजन की उड़ाया करे ” । गोष्ठी में शादाब अली, स्मृति नेगी, रोहित कहानीकार, रेखा शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, मंजुला तिवारी, आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.