September 15, 2026

टांडा भनेड़ा में अलसुबह विजिलेंस की छापेमारी से मचा हड़कंप, घरों के केबल काटने पर भड़के ग्रामीण

villagers

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में अलसुबह विजिलेंस टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब सुबह छह बजे पहुंची विजिलेंस टीम ने गांव के कई दर्जन घरों में लगे केबल काट दिए। कार्रवाई के दौरान सो रहे लोगों के दरवाजे खटखटाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम सुबह करीब छह बजे गांव में पहुंची और कई घरों के केबल काटने की कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक हुई कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोते हुए लोगों के दरवाजे खटखटाने और घरों के केबल काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।

मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के बुजुर्ग नेता सुक्रम पाल सिंह मौके पर पहुंचे और विजिलेंस टीम की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के बाद विजिलेंस टीम वहां से रवाना हो गई। हालांकि, इस दौरान कई अन्य घरों के केबल भी काटे जाने की बात सामने आई है।

अलसुबह हुई कार्रवाई को लेकर गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने कार्रवाई के तरीके पर नाराजगी जताते हुए सवाल खड़े किए हैं। वहीं, विजिलेंस टीम की ओर से कार्रवाई को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.