June 23, 2026

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम।

देहरादून , राज्यों में भारत सरकार की प्रमुख जनलाभार्थी योजनाओं को लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँच सुनिश्चित किये जाने हेतु ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए गए हैं। नगर निगम देहरादून अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एलईसी वाहन का 08 से 11 जनवरी 2024 तक संचालन किया जा रहा है।

देहरादून नगर निगम आयुक्त गौरव कुमार ने है जानकारी दी है कि , ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के नगरीय क्षेत्र में यात्रा के सफल संचालन हेतु क्षेत्रवार दिवस नोडल अधिकारी नामित किये है।

नत्थुवाला में 8 जनवरी हेतु सहायक आयुक्त विजय प्रताप, गणेश मन्दिर चौक में 9 जनवरी हेतु सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार, 10 जनवरी को लक्ष्मण चौक हेतु सहायक आयुक्त अंकिता जोशी, 10 जनवरी को गुरूद्वारा रोड पटेल नगर हेतु वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दिनेश चन्द्र तिवारी तथा 11 जनवरी को एमडीडीए पार्क प्रेमनगर हेतु सहायक अभियंता जय प्रकाश एवं इन्दिरा नगर पार्क आईटीबीपी हेतु सहायक आयुक्त शान्ति प्रसाद जोशी को दिवस नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही क्षेत्रवार अन्य अधिकारियों को नामित किया गया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.