June 17, 2026

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 मई को प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।वहीं 5 मई को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

तेज हवाओं का असर भी बना रहेगा, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

 रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.