June 23, 2026

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है।डॉ. तोमर के अनुसार, 7 मई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके बाद 8 और 9 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 11 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

मौसम विभाग ने 7, 8 और 11 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है

। बारिश और अंधड़ से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 सी. एस तोमर, मौसम वैज्ञानिक

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.