April 30, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: 142 सीटों के लिए हुआ मतदान:राज्य में लगभग 91.41% मतदान दर्ज,

West Bengal 29 April 2026,

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मतदान पूरा हो चुका है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार 29 अप्रैल को मतदान हुआ। राज्य की 142 सीटों पर हुए इस मतदान में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में लगभग 91.41% मतदान दर्ज किया गया, जो कि, चुनाव के प्रति जनता के उत्साह को दर्शाता है।

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ। सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे।

पश्चिम बंगाल

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों इन सभी विधानसभाओं के अलग-अलग एग्ज़िट पोल भी सामने आ गए हैं‌

* पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

*मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

*पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 177-187, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ़्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं.

*चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

असम विधानसभा:-

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. असम विधानसभा में 126 सीटें हैं।

*एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

*जेवीसी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं।

*33पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें दी गई हैं.

*मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं.

*पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 19-28 सीटें दी गई हैं.

₹$$पोल डायरी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं।

केरल विधानसभा;-

केरल विधानसभा की 140 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है.

*एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 49-62, यूडीएफ़ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

*पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 62-69, यूडीएफ़ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

*मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 60-65, यूडीएफ़ को 70-75, बीजेपी गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें दी गई हैं।

*पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 55-65, यूडीएफ़ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

तमिलनाडु विधानसभा:-

तमिलनाडु विधानसभा की तमिलनाडु विधानसभा की234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां पर बहुमत का आंकड़ा 118 है।

*पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें दी गई हैं.

*मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें दी गई हैं.

*5पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

 

*चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें दी गई हैं.

*एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 92-110, एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32, टीवीके को 98-120 सीटें दी गई हैं.

*पुडुचेरी विधानस**

*हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।

की 30 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है

*एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

*पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.