June 24, 2026

सुबह घूमने निकलें सीएम धामी तो चाय की दूकान पर चाय की चुस्की के साथ संवाद भी किया

आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में श्री चंद्र सिंह नेगी जी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।     

कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.