June 24, 2026

बस से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में भूमियाधार क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे भूमियाधार के पास खुपी डांट क्षेत्र में भैंसियाछाना ब्लॉक कनारी छीना जिला अल्मोड़ा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र दिवान सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएम 0531 अपाची से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, इस बीच सामने से आती बस से बचने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक बाइक सहित 60 फिट गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई।स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.