June 23, 2026

निर्माणाधीन मकान के लिंटर पर सरिया बिछाते वक्त करंट की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो घायल

 

दीपनगर में निर्माणाधीन मकान के लिंटर पर सरिया बिछाते वक्त मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि हादसे में बरेली के रहने वाले रवि की मौत हुई है।

 

जबकि दो मजदूर राहुल (18) किशन उर्फ सोनू (35 साल) 35 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। मजदूरों को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया था। वहां से दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.