June 23, 2026

दून समेत आठ पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, तीन एनएच सहित 177 मार्ग बंद

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश अभी भी जारी है। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में कमी आई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की व तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में तीन एनएच समेत 177 मार्ग बंद
राज्य में बृहस्पतिवार को भी तीन एनएच समेत 177 मार्ग बंद रहे। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। टिहरी में 23, चमोली 32, रुद्रप्रयाग 25, पौड़ी 12 और उत्तरकाशी जिले में 21 सड़क बंद थी। देहरादून 16, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 18, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर छह और नैनीताल में सात सड़क बंद रही। चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.