August 14, 2026

युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की बैठक…22 मार्च से शुरू होगा कांग्रेस का मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान

प्रदेश कांग्रेस की ओर से 22 मार्च से प्रदेश व्यापी मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में मताधिकार छीनने को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही मतदाता सूची से नाम काटने व फर्जी नाम जोड़ने की जानकारी जुटाएगी। रविवार को कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अभियान की रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अभियान को लेकर मार्गदर्शन किया।

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सीडब्लूसी सदस्य सप्पल ने प्रदेश में 100 निकायों में 22 मार्च से यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की अहम भूमिका रहेगी। सप्पल ने राज्य में निकाय व केदारनाथ उपचुनाव चुनाव में हजारों मतदाताओं के नाम काट कर लोगों के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम किया। कांग्रेस मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान से मताधिकार छीनने की लड़ाई को अंतिम मुकाम तक ले जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने तीन महीने तक कांग्रेस पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। पार्टी सभी फ्रंटल संगठनों के साथ मिल कर अभियान को सफल बनाएगी। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि मतदाताओं के नाम किस आधार पर काटे गए इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग को लेनी होगी। चुनाव जीतने के लिए भाजपा जो षडयंत्र रच रही है, उसके खिलाफ युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.