July 2, 2026

असम राइफल्स के कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी- बेटे और चार सैनिको शहादत को लेकर उग्रवादी संगठन पी.एल.ए. और एम.एन.पी.एफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

देहरादून 14 नवंबर 2021,

दिल्ली. मणिपुर में शनिवार को हुए उग्रवादी हमले में 46 असम राइफल्स के कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी- बेटे और चार सैनिकों की शहादत को लेकर उग्रवादी संगठन पी.एल.ए. और एम.एन.पी.एफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है

कर्नल त्रिपाठी के काफिले पर शनिवार सुबह खुगा स्थित बटालियन मुख्यालय लौटते समय घात लगाकर हमला किया गया था। उग्रवादियों पहले एक आईईडी विस्फोट किया और फिर काफिले पर अलग-अलग दिशाओं से भारी गोलाबारी की थी।

इन क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों का क्रियान्वयन असम राइफल्स द्वारा किया जाता है, परन्तु संचालन नियंत्रण सेना के हाथों में है। प्रशासनिक रूप से गृह मंत्रालय के अधीन आता है। अर्धसैनिक बल म्यांमार के साथ सीमा की रक्षा करता है और साथ ही सेना के साथ मिलकर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.