June 23, 2026

उत्तराखंड और इससे जुड़े प्रदेशों में 8 से 11 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान।

देहरादून 08 अक्टूबर 2022,

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून की स्थिति और देश के कई हिस्सों में जारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते बारिश हो रही है। इसी सिलसिले में मौसम विभाग आज भी कुछ जगहों बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और इससे जुड़े प्रदेशों में 8 से 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। हरियाणा में 8 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 8 और 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। तो 9 और 10 अक्टूबर को ओडिशा और बिहार में भारी बारिश हो सकती है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.