August 8, 2026

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्रीमती कमला बिष्ट का देहावसान।

देहरादून 09 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्रीमती कमला बिष्ट पत्नी स्व० कुंवर सिंह बिष्ट निवासिनी सुन्दर वाला लाडपुर रायपुर देहरादून का दिनांक 09 फरवरी 2022 को देहावसान हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार हेतु दिनांक 10 फरवरी 2022 को प्रातः 09:30 बजे उनके आवास सुन्दर वाला लाडपुर रायपुर से हरिद्वार ले जाया जाएगा। पृथक उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आन्दोलन में इनकी सक्रिय भूमिका रही है। संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आहूत समस्त धरना प्रदर्शनों में रायपुर क्षेत्र की आन्दोलनकारी महिलाओं के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई है।पृथक उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आन्दोलन में इनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.