June 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र ” दृष्टि पत्र” जारी किया।

देहरादून 09 फरवरी 2022,

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र ” दृष्टि पत्र” जारी कर दिया है। देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी का ” दृष्टि पत्र ” जारी किया। भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने कहा कि ये दृष्टि पत्र उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार आम जन की सहभागिता से बना दृष्टिपत्र बना है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें

*45 नए स्पाट टूरिज्म विकसित किए जायेंगे।

*छह हजार केंद्र और छह राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।

*हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज।

*बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार रुपए दिए जाएंगे।

*उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनायेंगे।

*गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश। वर्ष में 3 गैस सिलेंडर देंगे।

*परिवार की महिला मुखिया को 2 हज़ार प्रोत्साहन राशि। साथ ही पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी 1 हज़ार रूपए और देगी सरकार।

*प्रदेश भर में सचल अस्पताल भी चालू करेंगी सरकार

*प्रदेश के मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए भी काम करने का वायदा।

*मैदानी इलाकों में साईकिल देने की घोषणा तो पहाड़ में पैसा देंगे।

*साहसिक और इको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया जाएगा।

*5 लाख तक का बीमा कवर श्रमिकों को मिलेगा।

*पूर्व सैनिकों सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी

मदद।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.