June 24, 2026

उत्तराखण्ड में लोकपर्व इगास को हर्षोल्लास से मनाया गया।

देहरादून 04 नवंबर 2022,

उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास को उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि. गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक, उत्तराखंड के पावन लोकपर्व इगास (बग्वाल) की राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को इगास की बधाई देते हुए इस लोकपर्व को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.