June 24, 2026

एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हृदय गति रुकने से लखनऊ में निधन ।

देहरादून 14 जनवरी 2022,

लखनऊः एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हृदय गति रुकने से लखनऊ में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान लखनऊ में अपने परिवार के साथ बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके चाहनेवाले शोक में डूबे हुए हैं। वरिष्ठ पत्रकार को अपने-अपने तरीके से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.