July 2, 2026

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व मुद्दे पर कहा कि ‘ हम जो हिंदू धर्म पर विश्वास करते हैं, हम 100 प्रतिशत भारतीय हैं।

देहरादून 15 नवंबर 2021,

दिल्ली; कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व मुद्दे पर कहा कि हाल ही में हमारे नेता राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म और हिंदुत्व को परिभाषित किया था। मैं इस बारे में जोड़ना चाहता हूं कि ‘ हम जो हिंदू धर्म पर विश्वास करते हैं, हम 100 प्रतिशत भारतीय हैं। हम सारे जो इस देश के बाशिंदे हैं, हम उनको भारतीय समझते हैं। चंद लोग , जो आज के दिन सत्ता में हैं, उनका कहना है कि 80 प्रतिशत भारतीय, जो कि हिन्दू धर्म को मानते हैं, वही हैं असली भारतीय और बाकी जो लोग हैं वो गैर भारतीय हैं।

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ‘ वर्तमान सत्ता के लोगों का मानना है कि हमारे देश में जो बाकी 20 प्रतिशत लोग हैं, वो मेहमान बनकर रह रहे हैं और जब भी हम चाहेंगे उन्हें हम देश से बाहर निकाल देंगे।

भारत की विविधता को शायद पंडित जवाहर लाल नेहरू से ज्यादा किसी ने नहीं समझा। उन्हें पता था कि भारत में अनेक धर्म के लोग हैं।उनके बोल , साहित्य, गाने , कविताएं अलग हैं।

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि ‘हिंदू धर्म और हिंदुत्‍व, दोनों अलग-अलग बातें हैं। अगर एक होते तो उनका नाम भी एक होता। अगर आप हिंदू हो हिंदुत्‍व की क्‍या जरूरत? भाजपा और आरएसएस दोनों देश में नफरत फैलाने का काम करती हैं जबकि कांग्रेस प्रेम और भाईचारे में यकीन रखती है।’

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.