August 8, 2026

कार दुर्घटना- रामपुर रोड में हुए हादसे में घायल युवती की भी मौत

रामपुर रोड में हुई कार हादसे के मामले में दुःखद खबर सामने आ रही है। इस मामले में घायल युवती ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

जबकि हादसे के दिन युवती के माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी।बता दें कि वार्ड पांच खेड़ा रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय जहूर अहमद पुत्र हबीब स्क्रैप का कारोबार करते थे। गुरुवार को वह अपनी पत्नी 48 वर्षीय राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल में रहने वाले अपने भाई के घर जा रहे थे। रामपुर रोड टांडा एसमोड़ से आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.