June 24, 2026

जनापेक्षी “जल जीवन मिशन” देश के विकास को नई गति दे रहा है: प्रधानमंत्री

देहरादून 09 अप्रैल 2022

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जल जीवन मिशन आज देश के विकास को नई गति दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 3 वर्षों से भी कम समय में करोड़ों घरों तक जल पहुंच गया है जो जन-आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बेहतरीन उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, “जल जीवन मिशन आज देश के विकास को एक नई गति दे रहा है। पिछले 3 वर्षों से भी कम समय में जिस प्रकार करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है, वो जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है।”

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.