July 17, 2026

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता।

देहरादून जुलाई 2022,

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं केसंबंध में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। इसकी मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं।

कांवड़ मेले को लेकर सभु तैयारियां पूरी हो गई हैं। कांवड़ मेले के दौरान उत्तराखंड के साथ लगने वाले अन्य राज्यों के जिले जहां से ज्यादातर कांवड़िये आते हैं। उनके साथ मीटिंग है.जैसे हरियाणा राज्य, यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर जिलों के एसएसपी और डीएम के साथ एक मीटिंग रखी गई है। जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं 7 जुलाई को देहरादून में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले को लेकर एक बैठक लेंगे। जिसमें कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि इस बार कांवड़ मेले में कावड़ियों की तादाद ज्यादा होने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस के साथ भी एक मीटिंग रखी जाएगी। जिससे आपसी तालमेल के साथ सकुशल कांवड़ यात्रा को संपन्न कराया जा सके। बता दें कि 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.