June 24, 2026

द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास भारी हिमस्खलन:सात की मौत:रेस्क्यू अभियान जारी: 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला: 25 लापता।

देहरादून 04 अक्टूबर 2022,

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला में अवस्थित द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोही संस्थान के के 40 प्रशिक्षुओं का दल फंस गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि हिमस्खलन में फंसे सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। रेस्क्यू अभियान में अभी तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। अभी तक 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए एयरफोर्स ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

नेहरू पर्वतारोही संस्थान के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने बताया कि नीम के 40 प्रशिक्षुओं का दल द्रोपदी का डांडा-2 पर ट्रेकिंग में गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए निम रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घटनास्थल पर निम के पास दो सेटालाईट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एवलॉन्च में सात प्रशिक्षकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई है। इसके अलावा उन्होंने सीएम धामी से भी बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.