June 24, 2026

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आयोजित नवोन्मेषी कृषि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया।

देहरादून 25 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आयोजित नवोन्मेषी कृषि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ईकोलॉजी और इकोनोमी में कैसे आदर्श समन्वय हो, इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नीति आयोग एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में बागवानी को नई पहचान मिलेगी। राज्य सरकार ने राज्य में सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जी.ई.पी) को लागू किया है, जो जी.डी.पी को निर्धारित करने के प्रचलित मॉडल के साथ लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय पौधशालाओं की स्थापना, राज्य की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने, जल संरक्षण हेतु काश्तकारों को प्रोत्साहित कर रेन हार्वेस्टिंग टैंको के व्यापक स्तर पर निर्माण एवं सब्जी और पुष्प उत्पादन हेतु पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “उत्तराखण्ड सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों को प्रेरित कर रही है। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से काश्तकार इससे जुड़ेगे। रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती राज्य के विजन डॉक्यूमेंट का हिस्सा है।”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक कृषि के उत्थान एवं उसके विविध आयामों पर कार्य करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य में जल्द एक टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा। जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को शामिल कर उत्तराखण्ड में प्राकृतिक खेती को बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी कृषि व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी खेती को तमाम हानिकारक रसायनों से बचाना होगा। जिससे काश्तकार भी सम्पन्न हो सकें और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ आधारित कृषि व्यवस्था लागू हो सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि एवं उद्यान आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम काशीपुर में स्टार्टअप हब बनाया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान के अन्तर्गत राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जायेंगे।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर , केंद्रीय मंत्री , पी. रुपाराम गुजरात के राज्यपाल ए. देवव्रत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श शिवराज सिंह चौहान सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.