February 5, 2026

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश:पद गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

देहरादून 27 अगस्त 2022,

दिल्ली: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

जस्टिस यूयू ललित महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 नवंबर 1957 को हुआ। जस्टिस ललित जून 1983 में एक वकील के रूप में बार कौंसिल में पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने 1986 से शीर्ष अदालत में प्रैक्टिस करना शुरू किया। उन्होंने 1986 से 1992 तक पूर्व अटार्नी जनरल, सोली जे. सोराबजी के साथ काम किया। उन्होंने दिसंबर 1985 तक बाम्बे उच्च न्यायलय में प्रैक्टिस की। अप्रैल 2004 में वह सर्वोच्च न्यायालय के कानूनी सेवा समिति के सदस्य बने और 13 अगस्त 2014 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

भारत के 48वें चीफ जस्टिस रहे एन वी रमना आज रिटायर हो गए हैं। उन्होंने विदाई समारोह में अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हुए कहा जज बनने के बाद से लेकर न्यायपालिका में सर्वोच्च पद पर पहुंचने तक मेरी दुर्भावनावश समीक्षा होती रही। मैं और मेरा परिवार चुपचाप सहते रहे, लेकिन जीत हमेशा सत्य की होती है। सत्यमेव जयते।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.