June 24, 2026

पुस्तक, “एग्जाम वॉरियर्स” अब 13 भाषाओं में उपलब्ध।

देहरादून 21 जनवरी 2023,

दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक, “एग्जाम वॉरियर्स” अब 13 भाषाओं में उपलब्ध है। हिंदी, इंग्लिश के अलावा यह पुस्तक तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, असमिया, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उर्दू और बंगाली में भी उपलब्ध है।

“एग्जाम वॉरियर्स” में परीक्षाओं के दौरान, होने वाले तनाव से निपटने के टिप्स दिए गए हैं। पुस्तक में छात्र-छात्राओं को स्ट्रैस मैनेज करने के भी तरीके बताए गए हैं। छात्र-छात्राओं के अलावा यह पुस्तक शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। वे भी इसे काफी कुछ सीख सकते हैं। दरअसल, किताब में कक्षा 10, 12 के छात्रों को टिप्स देने के अलावा, पीएम मोदी ने बुक में माता-पिता और शिक्षकों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किन बातों का ध्यान रखें इससे संबंधित पत्र भी लिखे हैं। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाना है। इस लिहाज से सबके लिए यह बुक काफी उपयोगी है। एग्जाम वॉरियर्स बुक का पहला संस्करण 3 फरवरी, 2018 को जारी किया गया था।

जनवरी महीने के अंत में बोर्ड परीक्षा से होने वाले तनाव से निपटने के लिए “परीक्षा पे चर्चा 2023” प्रोगाम का आयोजन किया जाएगा। इस प्रोगाम में भी पीएम छात्र- छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.