August 8, 2026

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है: मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून 10 सितंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। हमारी सरकार युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित कर रही है। हमारे युवा मनोयोग से खेलें और अच्छा प्रदर्शन करें तथा देश व प्रदेश के लिए अधिक से अधिक मेडल प्राप्त करें, इस दिशा में उनकी प्रतिभाओं को निखारने का हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। खिलाडियों के हित में जो भी सुधार करने जरूरी होंगे वह किए जायेंगे, इस हेतु हम नई खेल नीति लेकर आये हैं।प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है: मुख्यमंत्री धामी।।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.