June 25, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर ध्वज फहराया।

देहरादून 26 जनवरी 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर ध्वज फहराया। उन्होंने देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की टोपी पहनी हुई थी।इस टोपी पर ब्रह्मकमल छपा हुआ था। इसके साथ ही, उन्होंने मणिपुर का गमछा पहना हुआ था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना शैली में तिरंगे की सलामी दी।

प्रधानमंत्री ने राजपथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमें आज के दिन उन वीर जवानों और शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए, जिसकी वजह से हमें देश की आज़ादी मिली। मैं उन सब को श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.