June 24, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला देश में 25 राज्यों के 197 जिलों में आयोजित होगा।

देहरादून 10 दिसंबर 2022,

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, स्किल इंडिया मिशन के तहत भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 दिसंबर, 2022 को देश भर में 25 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 197 जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला (पीएमएनएएम) आयोजित करेगा।

स्थानीय युवाओं को शिक्षुता प्रशिक्षण के माध्यम से उनके करियर को मूर्त रूप देने का अवसर प्रदान कराने के उद्देश्य से कई स्थानीय उपक्रमों तथा व्यवसायिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। मेले में हिस्सा लेने वाली कंपनियों के पास एक ही मंच पर संभावित प्रशिक्षुओं से मिलने और आवेदकों को मौके पर ही चुनने तथा उन्हें अपने संगठन का हिस्सा बनाने का अवसर प्रदान करने का मौका मिलेगा।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता के संबंध में कहा है कि आज के युवाओं के लिए कौशल तथा प्रशिक्षुता के अवसरों के मामले में भारत की तुलना अक्सर अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं से की जाती है। उन्होंने कहा कि इस अंतर को पाटने के लिए, हम प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसरों को उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2022 के अंत तक भारत में अप्रेंटिसशिप के अवसरों को 10 लाख तथा 2026 तक 60 लाख तक बढ़ाना है।

मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और मेले में पहुंचने हेतु अपने निकटतम केंद्र का पता लगा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 5 से कक्षा 12 पास की है और जिनके पास कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र है, या ऐसे लोग जो आईटीआई डिप्लोमा धारक या स्नातक हैं, वे भी इस प्रशिक्षुता मेले में अपनी भागीदारी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाणपत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित केंद्रों पर ले जाने होंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.