June 25, 2026

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर खुद आगे आकर संघर्ष किया है उससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति एक विश्वास उत्पन्न हुआ है: दिग्विजय सिंह।

देहरादून 10 नवंबर 2021,

मुरादाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार रात संभल के श्री कल्कि महोत्सव में शिरकत करने के दौरान मीडिया को बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता के मुद्दों पर आवाज उठा कर उत्तर प्रदेश के लोगों में पार्टी के प्रति एक नया विश्वास पैदा किया है। प्रियंका ने जिस तरह उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर खुद आगे आकर संघर्ष किया है उससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति एक विश्वास उत्पन्न हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे लखीमपुर खीरी का मामला हो, हाथरस, आगरा का मामला हो, किसान, मजदूर या व्यापारियों का मसला हो, प्रियंका ने अन्य दलों के नेताओं से कहीं आगे बढ़कर संघर्ष किया है और उत्तर प्रदेश में एक नई टीम खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा कि पहले जहां कोई कांग्रेस के बारे में बात नहीं करता था, वहीं अब लोग कांग्रेस के बारे में बात करते हैं, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.