June 24, 2026

रायपुर छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन पर बोगी में ब्लास्ट सीआरपीएफ के 6 जवान घायल।

 

देहरादून 16 अक्टूबर 2021,

छत्तीसगढ़ : रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में ब्लास्ट हो जाने से सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं। प्रात: करीब साढ़े 6 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हादसा हुआ है इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य घायल जवानों का रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आम नागरिक या रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है. प्राथमिक तौर पर पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम राहत कार्य में जुट गई।

 

सूत्रों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन में सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लास्ट हुआ। सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जा रहे थे। रायपुर रेलवे ने ब्लास्ट की पुष्टी कर दी है।डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। ट्रेन में सीआरपीएफ बटालियन के के जवान बड़ी संख्या में थे। इसी दौरान बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फट गया, इसकी चपेट में छह जवान आ गए। ब्लास्ट होने के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया. इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन में हुए ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविन्द्र कर, सुशील और दिनेश कुमार पैकरा घायल हो गए हैं. इनमें से एक जवान विकास को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है। पुलिस ने घायल जवानों के बयान दर्ज कर लिए हैं. घटना की जांच भी की जा रही है। डेटोनेटर किन परिस्थितियों में फटा है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस व सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी भी घटना स्थल पहुंच गए थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.