June 24, 2026

राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर सैकड़ों कांग्रेसियों द्वारा घंटाघर पर प्रदर्शन।

देहरादून 23 मार्च 2023,

राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद, मोदी सरकार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस में उबाल है। केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने आज देहरादून स्थित घंटाघर पर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर एकत्रित हुए और सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में खूब देर तक धक्का-मुक्की होती रही। कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों द्वारा गिरफ्तारी दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, केंद्र में भाजपा की तानाशाही सरकार जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं का दमन कर, लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में किए गए धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ,विधायक अनुपमा रावत पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, आर्येंद्र शर्मा, लालचंद शर्मा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.