June 24, 2026

हंस फाउण्डेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹11 करोड़ का चैक सौंपा।

देहरादून 12 सितंबर 2022,

हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹11 करोड़ का चैक दिया है। माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भेंट कर  आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹11 करोड़ का चैक सौंपा। ज्ञातव्य है कि हंस फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ भाव से आर्थिक सहायता देकर मदद करता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.