June 24, 2026

लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन में हुआ उपद्रव 4 किसानों की मौत 12 लोगों के घायल होने की सूचना।

देहरादून 3 अक्टूबर 2021,

कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव मैं 4 किसानों की मौत हो गई तथा 12 से अधिक के घायल होने की सूचना मिली है। उपद्रवियों द्वारा वाहनों पर आगजनी की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने इस घटना को दुखद बताया है।

इस क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश के  एडीजी लॉ प्रशांत कुमार जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेंगे। विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं की पहुंचने की भी संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.